{"_id":"69ff721d1011ce412d091318","slug":"three-daughters-set-out-on-the-mount-everest-base-camp-trek-balrampur-news-c-99-1-slko1019-147915-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप ट्रैक पर निकलीं तीनों बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप ट्रैक पर निकलीं तीनों बेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 09 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो-36-माउंट एवरेस्ट बेस कैंप ट्रैक पर जाती बेटियां।-स्रोत: विभाग
- फोटो : टूंडला के रसूलाबाद के आश्रम पर खडे़ रहकर विरोध प्रदर्शन करते महंत मथुरादास महाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह करने निकली जिले की तीनों बेटियों ने प्रशिक्षक हिना खातून के साथ माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप ट्रैक पहुंच कर शनिवार को साहसिक अभियान की शुरुआत की। अभियान में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा नीलांशू, डीएवी इंटर कॉलेज की प्रियंका उपाध्याय और कंपोजिट विद्यालय रमनगरा की प्रियंका प्रजापति शामिल हैं।
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि ट्रैकिंग अभियान के पहले दिन छात्राओं ने कठिन पहाड़ी रास्तों पर पूरे उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ सफर तय किया। सीडीओ ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। गाइड और पूरी टीम लगातार बच्चों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल ट्रेकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल भी है। डीएम विपिन कुमार जैन ने भी छात्राओं के साहस की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Trending Videos