सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Unable to get cylinders, angry consumers created ruckus by blocking the highway

Balrampur News: सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने हाईवे जाम कर किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 09 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Unable to get cylinders, angry consumers created ruckus by blocking the highway
फोटो-23-बलरामपुर के बालाजी गैस गोदाम पर लोगों को समझाती पुलिस ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में रसोई गैस उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। जिला मुख्यालय स्थित एजेंसी के उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए अब भी घंटों जूझना पड़ता है। सिलिंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने शनिवार दोपहर बलरामपुर-तुलसीपुर हाईवे जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह सड़क खाली कराकर आवागमन बहाल कराया।
Trending Videos

जिला मुख्यालय स्थित राप्ती गैस एजेंसी व बालाजी गैस एजेंसी से संबंधित उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिलना मुश्किल हो रहा है। ऑनलाइन बुकिंग कराए एक महीना बीतने के बाद भी सिलिंडर घर नहीं पहुंच पा रहा है। नाराज उपभोक्ताओं ने तुलसीपुर हाईवे जाम कर गैस गोदाम के सामने हंगामा करने लगे। उपभोक्ता अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने 22 अप्रैल को सिलिंडर बुक कराया था। सिलिंडर के सब्सिडी का पैसा बैंक खाते में आ गया, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पाया। उपभोक्ता अनिल कुमार ने बताया कि सात अप्रैल को बुकिंग कराई थी। अब तक न पर्ची मिली और न ही सिलिंडर घर पहुंचा। अशोक कुमार ने 26 अप्रैल व मोहम्मद वसीम ने 24 अप्रैल को कराकर पर्ची लेने आए हैं। एजेंसी प्रबंधक मुकेश पांडेय ने बताया कि गोदाम पर कुछ लोग सिलिंडर लेकर पहुंच गए थे, उनके पास बुकिंग पर्ची भी नहीं थी। ऐसे में उन लोगों को जब मना किया गया तो भड़क गए और बेवजह हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होम डिलीवरी का दावा हवाई
जिला प्रशासन की तरफ से सख्त निर्देश दिया गया है कि गोदाम से सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होगी। उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से ही सिलिंडर मिलेगा। बावजूद इसके सिलिंडर के लिए उपभोक्ता घंटों लाइन में जूझ रहे हैं। बालाजी के गोदाम पर सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। इसी तरह गोंडा मार्ग पर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के पास भी उपभोक्ता सिलिंडर के लिए तेज धूप में खड़े दिखे।

मोबाइल नंबर अपडेट कराने में जूझ रहे उपभोक्ता

तुलसीपुर। तहसील क्षेत्र में गैस आपूर्ति की व्यवस्था भी बेपटरी है। मोबाइल नंबर अपडेट व ई केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। शनिवार को तहसील क्षेत्र के निबोरिया स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ दिखी। मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए लंबी कतार देखने को मिली। उपभोक्ता राकेश कुमार व श्यामलाल ने बताया कि मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए दो दिन से दौड़ रहे हैं। बिना ई केवाईसी सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो रही है।
तीन महीने से नहीं दूर हो रही अव्यवस्था
जिले में करीब तीन महीने से गैस सिलिंडर की क्राइसिस बनी हुई है। इतना लंबा समय होने के बाद अधिकारियों की उदासीनता के कारण उपभोक्ताओं की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता करन सिंह व अविनाश ने बताया कि यदि अधिकारी व माननीयों को सिलिंडर मिलने में परेशानी हो तो कुछ हल निकलें। उन्हें परेशानी न होने के कारण उपभोक्ता की समस्या तीन महीने से तस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed