{"_id":"6a4007320bae04f0a40b4323","slug":"vikas-bhawan-employees-who-went-home-for-muharram-did-not-return-to-work-balrampur-news-c-99-1-slko1029-150684-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मुहर्रम पर घर गए विकास भवन के कर्मी काम पर नहीं लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मुहर्रम पर घर गए विकास भवन के कर्मी काम पर नहीं लौटे
Sat, 27 Jun 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर के विकास भवन में स्थित कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ ।-स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। विकास भवन परिसर में शनिवार सुबह मुख्य विकास अधिकारी अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए। सीडीओ ने एक-एक शाखा में जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। कई कर्मचारी अपनी सीटों पर नहीं मिले तो उन्होंने तत्काल उपस्थिति पंजिका मंगाकर बारीकी से जांच की और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया। माना जा रहा है कि शुक्रवार को मुहर्रम का अवकाश था, इसके बाद शनिवार को कई कर्मियों ने अपने मन से छुट्टी कर ली। रविवार को फिर अवकाश है, अब सीधे सोमवार को ड्यूटी पर आएंगे। सीडीओ के निरीक्षण का अंदाजा कर्मियों को नहीं था।
निरीक्षण के दौरान जिन कर्मचारी बिना सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले। सीडीओ हिमांशु गुप्त ने इस तरह कर्मियों के ड्यूटी पर न आने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने 21 कर्मियों का वेतन रोकने के साथ ही विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि ऐसी स्थिति दोबारा न मिले। उन्होंने विभिन्न विभाग में लंबित फाइलों और शासकीय कार्यों की भी जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।