सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Wheat sacks got wet in heavy rain

Balrampur News: तेज बारिश में भीग गईं गेहूं की बोरियां

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 07 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Wheat sacks got wet in heavy rain
फोटो-29-बलरामपुर के सोनगढ़ा ​स्थित क्रय केंद्र में बारिश के कारण ​भीगी गेहूं की बोरी।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। गैसड़ी ब्लॉक स्थित सोनगढ़ा लैम्स स्थित बहुउद्देशीय दीर्घकाल सहकारी समिति कुशहवा में बारिश से 45 बोरा गेहूं भीग गया। बारिश में गेहूं भीगने से अनाज की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Trending Videos

सोमवार को जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। बारिश के कारण समिति परिसर में रखी गेहूं की बोरियां पूरी तरह भीग गई हैं। ज्यादा भीग जाने के कारण गेहूं सड़ने की संभावना बढ़ गया है। समिति में अब तक 1600 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। गोदाम फुल होने के कारण टिनशेड में तिरपाल से ढककर गेहूं रखा जा रहा है। तेज आंधी के कारण तिरपाल उड़ने से 45 बोरा गेहूं पूरी तरह भीग गया। समिति में पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण किसानों के अन्न रखवाली पर संकट गहराने लगा है। समिति के सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि गोदाम फुल होने के कारण बाहर कुछ बोरे बाहर रखना पड़ा था। सोमवार को आई तेज आंधी व बारिश में तिरपाल उड़ने के कारण कुछ गेहूं की बोरियां भीग गई हैं। गेहूं को सुखाकर डिपो भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed