{"_id":"6a78b2c07b760d2b7206a553","slug":"work-on-the-service-lane-for-the-rob-has-begun-the-pillars-will-be-erected-subsequently-balrampur-news-c-99-1-slko1019-152987-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आरओबी के लिए सर्विस लेन का काम शुरू, इसके बाद खड़े होंगे पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आरओबी के लिए सर्विस लेन का काम शुरू, इसके बाद खड़े होंगे पिलर
Sun, 09 Aug 2026 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो-33-बलरामपुर के तुलसीपुर रोड पर बनाया जा रहा सर्विस लेन ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बहराइच मार्ग पर झारखंडी मंदिर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर बहुप्रतीक्षित रेलवे उपरिगामी सेतु (आरओबी) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिलर निर्माण से पहले कार्यदायी संस्था ने सर्विस लेन तैयार करने का काम शुरू किया है। इसके लिए सड़क की दोनों पटरियों के किनारे जमीन को समतल कर रास्ता तैयार किया जा रहा है। सर्विस लेन बनने के बाद आरओबी के पिलर समेत अन्य निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू किए जाएंगे।
करीब 292.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला आरओबी 1.21 किलोमीटर लंबा और दो लेन का होगा। परियोजना के तहत कुल 35 पिलर बनाए जाने हैं। प्रथम चरण के लिए 90 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। सेतु निर्माण निगम ने परियोजना को करीब दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
आरओबी निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। एसडीएम सदर मनोज कुमार सरोज ने इसके लिए दो राजस्व टीमें गठित की हैं। पहली टीम में राजस्व निरीक्षक अंतिम सिंह, मुश्ताक अहमद, पुनीत मिश्र और अवधेश कुमार यादव को शामिल किया गया है। वहीं दूसरी टीम में राजस्व निरीक्षक सुरेश यादव, लेखपाल ओम प्रकाश, जितेंद्र कुमार वर्मा और शैलेंद्र कुमार पाठक को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों टीमें प्रभावित लोगों से संपर्क कर अभिलेखों का सत्यापन और मुआवजे से संबंधित प्रक्रिया पूरी करेंगी।
विज्ञापन
उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निर्माण निगम अयोध्या, रोहित अग्रवाल ने बताया कि सर्विस लेन का काम शुरू कर दिया गया है। सेतु निर्माण निगम अयोध्या के इंजीनियर आलोक शुक्ला ने बताया कि सर्विस लेन का निर्माण पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से पिलर खड़े किए जाएंगे। परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने की तैयारी है।