फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tribal students took a pledge for education at the 'Vidyarambha' ceremony

Balrampur News: विद्यारंभ समारोह में वनवासी छात्र-छात्राओं ने लिया शिक्षा का संकल्प

Sun, 09 Aug 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 09 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tribal students took a pledge for education at the 'Vidyarambha' ceremony
फोटो-29-बलरामपुर के वनवासी कल्याण आश्रम पूजा अर्चना करते लोग।-स्रोत : आयोजक
बलरामपुर। वनवासी कल्याण आश्रम के सेवा समर्पण संस्थान द्वारा संचालित महाराणा प्रताप वनवासी छात्रावास में रविवार को विद्यारंभ समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान वनवासी छात्र-छात्राओं ने मन लगाकर पढ़ाई करने और कठिन परिश्रम से अपने भविष्य को संवारने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी, उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महाराज, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, बलरामपुर चीनी मिल के महाप्रबंधक (वित्त) वीएन ठाकुर और भाजपा नेता अजय सिंह पिंकू ने सरस्वती पूजन व हवन में आहुति देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्रावास संचालन समिति के महामंत्री इंदुभूषण जायसवाल सहित छात्र-छात्राओं ने पूजन-अर्चन किया। कोषाध्यक्ष मंगल बाबू ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


छात्रावास के संरक्षक एवं एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने छात्रावास के उद्देश्यों और संचालन की जानकारी दी। आरएसएस के जिला प्रचारक जितेंद्र ने समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि छात्रावास में 22 छात्र और महिला छात्रावास में नौ छात्राएं रह रही हैं। इनके पठन-पाठन और खानपान समेत अन्य आवश्यक खर्च समिति व सहयोगियों की ओर से वहन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि बलरामपुर के अलावा लखीमपुर, सीतापुर और श्रावस्ती के जनजातीय परिवारों के बच्चे भी छात्रावास में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

महंत मिथिलेश नाथ योगी और महंत बृजानंद जी महाराज ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन महिला समिति की वरिष्ठ उपाध्यक्ष साधना श्रीवास्तव ने किया। पूजन पंडित दुख हरण नाथ पांडेय व सहयोगियों ने कराया।


छात्रावास के संचालन में सहयोग के लिए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके वर्मा और डॉ. वाईपी गुप्ता को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन प्रमुख सचिन, संरक्षक डॉ. कौशल्या गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एमपी तिवारी, डॉ. जेएस चौहान, राम जन्मभूमि के पक्षकार राजेंद्र सिंह, डॉ. शरद सिंह, प्रो. विशाल मिश्र, ग्राम प्रधान महेश मिश्रा, अनूप चंद्र मिश्र, कुंवर जय सिंह, अजीत प्रताप सिंह, संजय शुक्ला और गौरव मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed