फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The Kachni Nala bridge has been broken for five years

Balrampur News: पांच साल से टूटा है कचनी नाला पुल

Sun, 09 Aug 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 09 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The Kachni Nala bridge has been broken for five years
फोटो-4-बलरामपुर में कचनी नाला का टूटा पुल ।-संवाद
हरैया सतघरवा/महराजगंज तराई। क्षेत्र में बदहाल संपर्क मार्ग और जर्जर कचनी नाला पुल ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। हरैया चौधरीडीह-बनकटवा मार्ग पर स्थित कचनी नाला पुल करीब पांच वर्ष से क्षतिग्रस्त है। वहीं, कनहरा-बनकटवा संपर्क मार्ग का एक हिस्सा बाढ़ में कट जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। मरम्मत न होने के कारण हजारों ग्रामीणों को मजबूरी में जोखिम उठाकर रास्ता पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण कृष्ण कुमार, शेषराम, परशुराम, विवेक कुमार और सुखराम ने बताया कि बरदौलिया, हसनापुर, तमकुही, बनकटवा और दोदेडीह समेत कई गांवों के लोगों के लिए यह प्रमुख मार्ग है। कनहरा-बनकटवा सड़क का निर्माण करीब तीन वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग ने कराया था, लेकिन निर्माण के एक वर्ष बाद ही सड़क का बड़ा हिस्सा कटकर खराब हो गया। इसके बाद से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे रोजाना गुजरते हैं। कटे हुए हिस्से से निकलने के दौरान कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। बारिश के मौसम में पानी भरने से खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान उमर ने बताया कि सड़क और पुल की मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।


खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर सुनील आर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संबंधित विभाग से समन्वय कर जल्द ही संपर्क मार्ग की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने का प्रयास किया जाएगा।

फोटो-4-बलरामपुर में कचनी नाला का टूटा पुल ।-संवाद

फोटो-4-बलरामपुर में कचनी नाला का टूटा पुल ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed