{"_id":"6a78b8b5fc228490be0718bd","slug":"children-showcased-their-talent-free-from-the-burden-of-schoolbags-no-bag-day-was-celebrated-with-enthusiasm-balrampur-news-c-99-1-slko1018-152965-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बस्ते के बोझ से मुक्त होकर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, उत्साह से मना नो बैग डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बस्ते के बोझ से मुक्त होकर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, उत्साह से मना नो बैग डे
Sun, 09 Aug 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो-21-पीएमश्री विद्यालय सिंहवापुर में मौजूद विद्यार्थी।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को नो बैग डे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चे बस्ते के बोझ से मुक्त होकर रचनात्मक, ज्ञानवर्धक और खेलकूद गतिविधियों में शामिल हुए। विद्यालयों में चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद, समूह गान और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय विशंभरपुर में शिक्षिका सुनीता पांडेय के निर्देशन में मीना मंच की गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने मीना की पुस्तकों से कहानियां पढ़कर उनका वाचन किया और साथियों के साथ अपने विचार साझा किए। इसके बाद आयोजित कला प्रतियोगिता में कक्षा सात की ऋषिका और सोनाक्षी ने संयुक्त रूप से प्रथम, कक्षा आठ की पल्लवी ने द्वितीय और कक्षा छह के राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक सकट राम ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सिंहवापुर में प्रधानाध्यापक विजय कुमार मिश्रा के निर्देशन में ''लाल रंग खतरे का निशान'' विषय पर विशेष गतिविधि आयोजित की गई। इसमें बच्चों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय मथुरा बाजार, धामाचौरी, कुदानेपुरवा, बिजुआकला, कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर और आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद, समूह गान और खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
आदर्श कंपोजिट विद्यालय नगर की प्रधानाध्यापक सलमा खान ने बताया कि नो बैग डे का उद्देश्य बच्चों को पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक कौशल का विकास होता है।