पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth beaten to death in dispute over wood

Balrampur News: लकड़ी के विवाद में युवक को पीटकर मारडाला

Fri, 26 Jun 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 26 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death in dispute over wood
फोटो-14-बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग में घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़ ।-स्रोत: ग्रामीण
उतरौला। रसोई के लिए बिना पूछे ही जलौनी की लकड़ी उठाने का विरोध करने पर 45 वर्षीय युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की रात पिटाई से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार में मातम पसरा है, जबकि गांव के लोगों में आक्रोश रहा। गांव में पहुंचे सीओ से भी ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। सीओ राघवेंद्र सिंह ने कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद लोग थाने पहुंचे। मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

घटना गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के इटई रामपुर बड़ा धुसवा गांव की है। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे घर में रसोई गैस खत्म होने के कारण संजय गांव के ही सिद्धू के घर से जलौनी की लकड़ी लेने पहुंचे। आरोप है कि वह बिना पूछे लकड़ी उठा रहे थे। इस पर सिद्धू (45) ने आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और सिद्धू की पिटाई कर दी गई। पिटाई में गंभीर रूप से घायल सिद्धू को परिजन तत्काल उपचार के लिए ले गए। शुक्रवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक और तनाव का माहौल है। मृतक की पत्नी सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने इटई रामपुर बड़ा धुसवा निवासी संजय और अजय तथा सरायखास निवासी सितारा पर एफआईआर दर्ज कर ली है। सीओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

फोटो-14-बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग में घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़ ।-स्रोत: ग्रामीण

फोटो-14-बलरामपुर के गैड़ास बुजुर्ग में घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़ ।-स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed