{"_id":"69b066805279048e8e057937","slug":"12-faults-and-six-shutdowns-in-banda-affected-50000-people-banda-news-c-212-1-sknp1006-142526-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बांदा में 12 फाल्ट और छह शटडाउन से 50 हजार आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बांदा में 12 फाल्ट और छह शटडाउन से 50 हजार आबादी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर में रविवार और सोमवार को बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रही। 12 फाल्ट, छह शटडाउन और दो सब स्टेशनों पर अनुरक्षण कार्य के कारण यह स्थिति बनी। इससे लगभग 50 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
तापमान में वृद्धि के साथ ही पावर कारपोरेशन ने गर्मी की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को सुबह आठ बजे से पीली कोठी सब स्टेशन में 10 एमवीए ट्रांसफार्मर का अनुरक्षण कार्य शुरू हुआ। यह कार्य निर्धारित समय से अधिक दोपहर 12 बजे तक चला। इससे टेलीफोन फीडर, मर्दन नाका सहित करीब 12 मोहल्लों की बिजली चार घंटे ठप रही। रविवार को कुल छह से सात घंटा बिजली गुल रही।
सोमवार को भी पांच से छह घंटा आपूर्ति बाधित रही। शाम करीब साढ़े पांच बजे पीली कोठी सबस्टेशन के सभी फीडर सामान्य हो सके। मंगलवार को भी छह मोहल्लों में बिजली ट्रिपिंग की शिकायतें मिलीं।
शटडाउन और फाल्ट की स्थिति
रविवार को भूरागढ़ फीडर का शटडाउन 30 मिनट के लिए लिया गया। अलीगंज और गूलरनाका में ट्रांसफार्मर सही करने में भी 30 मिनट बिजली गुल रही। सोमवार को रोशन मैरिज हॉल के पास ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने के लिए टेलीफोन एक्सचेंज फीडर 30 मिनट बंद रहा। बाद में स्पार्किंग के कारण इसी फीडर को फिर 30 मिनट के लिए बंद करना पड़ा। बकाएदार उपभोक्ता के कनेक्शन के लिए अलीगंज फीडर 10 मिनट बंद रहा।
प्रमुख सब स्टेशनों पर समस्या
दोपहर दो बजे महेश्वरी देवी फीडर का शटडाउन किरन कॉलेज चौराहे पर लोड बैलेंस के लिए 30 मिनट तक रहा। सोमवार देर शाम तुलसी नगर पावर हाउस में 33 केवी सीटी में फाल्ट होने से 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर बंद हो गया। इससे लगभग तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। महेश्वरी देवी और नवाब टैंक फीडर पर भी फाल्ट दर्ज किए गए। मंगलवार को कालूकुआं, शंकर नगर, आजाद नगर और चमरौदी में बार-बार 10 मिनट की ट्रिपिंग होती रही।
-- -- -- -- -- --
गर्मी के दिनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति दिए जाने के उद्देश्य से बिजली सब स्टेशनों पर अनुरक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं। ऐसे में शटडाउन और लोकल फाल्टों की वजह से निर्धारित समय से एक-दो घंटा और ज्यादा की कटौती हो जाती है। अभी यह कार्य 10 दिन और चलेगा। ताकि गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को परेशान न होना पड़े।
राजीव रंजन, अधिशाषी अभियंता
बिजली नगरीय खंड, बांदा।
Trending Videos