{"_id":"69b065b157c9a02b390a36f4","slug":"middle-aged-man-going-to-sell-milk-was-crushed-by-an-uncontrolled-car-died-banda-news-c-212-1-bnd1007-142519-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दूध बेचने जा रहे अधेड़ को अनियंत्रित कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दूध बेचने जा रहे अधेड़ को अनियंत्रित कार ने रौंदा, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। दूध बेचने जा रहे साइकिल सवार को कार चालक से सामने से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं चार पहिया वाहन तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर खंती में घुस गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने वाहन व चालक को हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौर शिवपुर (पनगरा) निवासी नत्थू यादव 54 वर्ष पुत्र स्वामीदीन मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे गांव से दूध लेकर उसे बेचने साइकिल में नरैनी जा रहा था। तभी नरैनी-बांदा मुख्य मार्ग में तिकोनी पुलिया के पास नरैनी की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए खंती में घुस गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
यहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक आपस में दो भाई है। मृतक के पुत्र वीरेंद्र ने बताया कि उनके पिता सुबह के समय गांव से दूध लेकर नरैनी जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मृतक के नाम 15 बीघे खेती है। वह दूध धंधे के साथ साथ किसानी भी करते थे।
उपनिरीक्षक कल्बे अब्बास ने बताया कार पुलिस हिरासत में है। वहीं उसमें सवार चालक चिराग सोनी निवासी तलहटी कालिंजर व सुशील कुमार निवासी कवहारी जिला सतना पुलिस कस्टडी में है।
Trending Videos