सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Domestic gas crisis deepens, 3,000 cylinders cut

Banda News: घरेलू गैस संकट गहराया, तीन हजार सिलिंडरों की कटौती

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 11 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Domestic gas crisis deepens, 3,000 cylinders cut
फोटो - 10 नगर पालिका की बाउंड्री से सटे गैस वितरण सेंटर पर पासबुक जमा करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
बांदा। ईरान-इस्राइल और अमेरिका में छिड़ी जंग के कारण घरेलू गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिले में गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। त्योहारी सीजन में यह संकट और बढ़ गया है, जिससे कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। उपभोक्ताओं को प्रति सिलिंडर साठ रुपये अधिक चुकाने पड़ रहे हैं।
Trending Videos




जिले में रोजाना लगभग आठ हजार सिलिंडरों की खपत होती है। लेकिन वर्तमान में गैस आपूर्ति आधी भी नहीं हो पा रही है। एजेंसियों के संचालक और आपूर्ति विभाग इस पर स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। आम उपभोक्ता त्योहारों पर चूल्हा न जल पाने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरन वे दो से चार सौ रुपये तक ज्यादा देकर सिलिंडर खरीद रहे हैं। मर्दन नाका, खिन्नी नाका और छोटी बाजार जैसे इलाकों में हॉकर मनमानी दरों पर सिलिंडर बेच रहे हैं। इनमें से कुछ हॉकर किसी भी एजेंसी के अधिकृत नहीं हैं। इंडेन गैस कंपनी के नोडल अधिकारी अश्विनी कुमार ने युद्ध को स्थिति का कारण बताया है। उन्होंने कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।





मंडल मुख्यालय बांदा शहर में इंडेन गैस कंपनी के संचालक रामेंद्र शर्मा ने जानकारी दी। उनकी एजेंसी से हर माह लगभग चौदह हजार सिलिंडरों की आपूर्ति होती थी। लेकिन मौजूदा समय में तीन हजार सिलिंडरों की कटौती हो रही है। मांग चौदह हजार सिलिंडरों की है, जबकि सिर्फ ग्यारह हजार सिलिंडर मिल रहे हैं। उन्हें रोजाना उपभोक्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।



व्यावसायिक सिलिंडरों पर रोक

घरेलू गैस संकट के बीच सरकार ने व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति रोक दी है। इससे व्यावसायिक उपभोक्ता भी घरेलू सिलिंडर खरीदने को मजबूर हो गए हैं। वे जुगाड़ लगाकर या काला बाजार से सिलिंडर खरीद रहे हैं। त्योहारों और सहालग के चलते व्यावसायिक सिलिंडरों की खपत भी बढ़ी हुई है। रामेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी एजेंसी में लगभग चार सौ व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति होती थी, जो अब बंद है।

----








बांदा शहर में 10222 के अलावा अतर्रा में चार हजार, बबेरू में 3500, तिंदवारी में 2500 एवं नरैनी कस्बे में एक हजार का बैकलॉग है। पिछले महीने 15 गाड़ी गैस की आपूर्ति कम मिली है। इस माह में अभी तक लगभग 10 गाड़ी गैस की कम आपूर्ति मिली है। पिछले कुछ दिनों से कम आपूर्ति के चलते गैस की किल्लत बढ़ी है।
- एके त्रिपाठी, जिलापूर्ति अधिकारी
-------------------
जिले की स्थिति

कुल गैस एजेंसी - 41
पीएम उज्ज्वला योजना के उपभोक्ता - 2.46 लाख
सामान्य उपभोक्ता - लगभग 1.60 लाख
कुल उपभोक्ता - 4.06 लाख (लगभग)
मासिक खपत - 1.90 लाख सिलिंडर
वार्षिक खपत - 23 लाख (लगभग)
औसत उपयोग : 40 दिन (एक सिलिंडर)

फोटो - 10 नगर पालिका की बाउंड्री से सटे गैस वितरण सेंटर पर पासबुक जमा करते ग्राहक। संवाद

फोटो - 10 नगर पालिका की बाउंड्री से सटे गैस वितरण सेंटर पर पासबुक जमा करते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed