{"_id":"6a2af9a619fb04c4e205ce85","slug":"120-buses-and-two-special-fair-trains-will-run-on-somvati-amavasya-banda-news-c-212-1-bnd1017-148097-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सोमवती अमावस्या पर 120 बसें, दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सोमवती अमावस्या पर 120 बसें, दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
Thu, 11 Jun 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। आगामी 15 जून को सोमवती अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे और परिवहन निगम ने विशेष तैयारियां की हैं। इस बार चित्रकूट में लगने वाले मेले के लिए रोडवेज 120 अतिरिक्त बसें संचालित करेगा, वहीं रेलवे झांसी और कानपुर से दो विशेष मेला ट्रेनों का संचालन करेगा। यह व्यवस्था पुलिस आरक्षी परीक्षा संपन्न होने के बाद शुरू की जाएगी।
सोमवती अमावस्या के अवसर पर चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। बांदा, राठ, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट डिपो से कुल 120 मेला स्पेशल बसों का संचालन 14 जून से 17 जून तक किया जाएगा। यह बसें इन प्रमुख शहरों से चित्रकूट तक यात्रियों को पहुंचाएंगी, जिससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी। यात्रियों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए, रेलवे ने भी विशेष प्रबंध किए हैं। झांसी और कानपुर से एक-एक मेला स्पेशल ट्रेनें चित्रकूट के लिए चलाई जाएंगी।
पहली मेला स्पेशल ट्रेन (झांसी से) : यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से सुबह 8:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह भरूआसागर, निवाड़ी, मगरपुर, रानीपुर, मऊरानीपुर जैसे स्टेशनों से होते हुए दोपहर 1 बजे बांदा पहुंचेगी और शाम 3:05 बजे चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से शाम 4:40 बजे रवाना होकर भरतकूप, खुरहंड, डिगवाही होते हुए रात 6:45 बजे बांदा और रात 11:10 बजे झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन (कानपुर से) : प्रयागराज मंडल द्वारा कानपुर और चित्रकूट के मध्य दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। हालांकि, इस ट्रेन की विस्तृत समय सारिणी अभी जारी नहीं की गई है। आवश्यकता पड़ने पर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू को भी चित्रकूट धाम कर्वी तक बढ़ाया जा सकता है।