{"_id":"69cd61c4ee1da0b39c0b4408","slug":"32-roads-will-be-built-with-an-investment-of-rs-17-crore-making-the-journey-easier-for-the-people-banda-news-c-215-1-ckt1003-129105-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 17 करोड़ से बनेगी 32 सड़कें, लोगों की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 17 करोड़ से बनेगी 32 सड़कें, लोगों की राह होगी आसान
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में 32 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने अपनी मुहर लगा दी है। इन सड़कों के लिए करीब 17 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है जिसकी पहली किस्त भी जारी हो चुकी है। यह निर्माण बुंदेलखंड विकास निधि और राज्य त्वरित योजना के तहत होगा।
कार्यदायी संस्था अब निर्माण प्रक्रिया में जुट गई है। इन सड़कों के बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। क्षेत्रीय विकास बुंदेलखंड निधि राज्यांश योजना के तहत आठ प्रस्तावित कार्यों के लिए 353 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। इन आठ सड़कों की कुल लंबाई 10.65 किलोमीटर है। इनकी अनुमानित लागत 7.06 करोड़ रुपये है। इनमें कर्वी, बगलई, मानिकपुर, रामनगर, मऊ, गढ़चपा, तिलौली और कोटवा माफी की सड़कें शामिल हैं। कर्वी में खम्हरिया के प्राइमरी विद्यालय से कोढ़न पुरवा तक 1200 मीटर सड़क बनेगी। बगलई में पूर्व माध्यमिक विद्यालय से कुशवाहा बस्ती तक 1600 मीटर का संपर्क मार्ग शामिल है। मानिकपुर के बांधी में एनएच 35 से रामनारायण पाल व राम मिलन के घर से नहर तक खजुरिहा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण होगा। रामनगर के पिपरौद में गणेश मंदिर से सिद्धेश्वर मंदिर राजापुर तक संपर्क मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा। मऊ के बोझ, गढ़चपा, तिलौली और कोटवा माफी में भी संपर्क मार्गों का नवनिर्माण प्रस्तावित है।
24 निर्माण कार्यों को मंजूरी, 10.08 करोड़ रुपये जारी
त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले में 24 चेकडैम और रपटा बनेंगे। इसके अलावा संपर्क भी बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने करीब 10.08 करोड़ की धनराशि स्वीकृति दी है।
कार्ययोजना के अनुसार मानिकपुर के चंद्रामारा, हर्दी नाला और शिवलिही नाला पर चेकडैम कम रपटा निर्माण शामिल है। इनके निर्माण की जिम्मेदारी लघु सिंचाई विभाग को मिली है। इसी प्रकार ब्यूर में मुख्य सड़क नहर पटरी से रवींद्र मिश्रा के घर तक और मऊ के सिकरौ में हन्ना विनैका के मजरा गणेशन पुरवा बगीचा की ओर संपर्क मार्ग भी बनाए जाएंगे। इन संपर्क मार्गों को बनाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग दी गई है। इसी प्रकार रामनगर विकास खंड के रामपुर, मऊ के मंडौर और कालूराम पुरवा सहित कई अन्य गांवों में भी संपर्क मार्ग और रपटा निर्माण होगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बेड़ीपुलिया, भगनपुर, कर्वी के वार्ड नंबर 14 दीनदयाल नगर, मानपुर, मुकुंदपुर, तराव, इटखरी, रौली और ब्यौहरा सहित विभिन्न स्थानों पर इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण करेगा।
Trending Videos