फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   4.9 mm of rain at night, main supply of urban substation stopped

Banda News: रात में 4.9 एमएम बारिश, शहरी सब स्टेशन की मेन सप्लाई ठप

Sun, 31 May 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 31 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
4.9 mm of rain at night, main supply of urban substation stopped
फोटो - 05 भूरागढ़ फीडर में डिस्क इंस्यूलेटर चेंज कराते उपखंड अधिकारी। संवाद
बांदा। शहर में शुक्रवार रात हुई 4.9 मिमी बारिश और तेज हवा से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर के 50 हजार से अधिक लोग ट्रिपिंग और फेज की समस्या से प्रभावित हुए। सुबह पानी के समय भी कई बार बिजली के आने-जाने से लोग पानी नहीं भर पाए। जिससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं अतर्रा में गुरुवार रात आई आंधी में गिरकर घायल हुई महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




तेज आंधी और बारिश के अलर्ट जारी होने के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। शनिवार को हवा की गति एक से तीन किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रही। हवा में नमी का प्रतिशत 40 रहा। इससे लोगों को तपन का एहसास नहीं हुआ। रात में 11 बजे के बाद बारिश हुई। जिले में 4.9 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन




33 किलोवोल्ट पीली कोठी मुख्य आपूर्ति को 220 उपकेंद्र से बंद करना पड़ा। पीली कोठी उपकेंद्र से जुड़े छह फीडरों में रात भर समस्या बनी रही, जो शनिवार दोपहर तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं अतर्रा थाना क्षेत्र के 13-बी गांव स्थित अंश साहू पुरवा निवासी 60 वर्षीय भोलिया गुरुवार देर रात तेज आंधी के दौरान घर के बाहर बंधे जानवरों को अंदर करने गई थीं। इसी दौरान वह अचानक गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए थे। जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से परिजन उन्हें घर ले आए थे। जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। अतर्रा थाना प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।




आंधी से पावर कॉर्पोरेशन को खासा नुकसान हुआ है। नगरीय बिजली व्यवस्था को सुचारू करने के लिए रात से टीम लगी हुईं हैं। कुछ मोहल्लों में फेस और ट्रिपिंग की समस्या रही है। इसे दिखवाया गया है। फॉल्टों को सुधरवाया जा रहा है।



-राजीव रंजन, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड नगरीय, बांदा।



मौसम विभाग का अलर्ट 31 मई तक के लिए है। लोग सावधान रहें। तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि तापमान में गिरावट आई है।



डॉ. दिनेश शाहा, कृषि एवं मौसम विभाग, कृषि विश्वविद्यालय, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed