{"_id":"6924a5cf74ef6f3c4308b556","slug":"57-year-old-elephant-anarkali-gives-birth-to-twins-banda-news-c-212-1-bnd1017-136543-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 57 वर्षीय हथिनी अनारकली ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 57 वर्षीय हथिनी अनारकली ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 01 दोनों नवजातों के साथ हाथी कैंप हिनौता में जुड़वा बच्चों के साथ हथिनी अनारकली व साथ खड़े वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार। स्त्रोत : विभाग
- अब तक सात बच्चों को जन्म दे चुकी हथिनी अनारकली
- पन्ना टाइगर रिजर्व में अब हाथियों की संख्या 21 हो गई
संवाद न्यूज एजेंसी
करतल (बांदा)। पन्ना टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र हिनौता बीट में मादा हथिनी अनारकली ने 57 वर्ष की उम्र में दो मादा बच्चों को जन्म दिया है। पहले मादा बच्चा स्थान खेरैईया में बीते शुक्रवार (21-11-25) की रात 2:20 पर व दूसरा मादा बच्चा सुबह 5:50 पर हुआ। पन्ना टाइगर रिजर्व के डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि मां एवं दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।
वर्तमान में पन्ना टाइगर रिजर्व के पास अब हाथियों की संख्या 21 हो गई है। इनमें से पांच नर एवं 16 मादा हैं। दो और बच्चे आने पर पन्ना टाइगर रिजर्व में खुशी दिखाई दी।
पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ संजीव कुमार ने बताया दोनों बच्चों को विशेष निगरानी में रखा गया है। अब तक अनारकली हथिनी के सात बच्चे हो चुके हैं। यह दो बच्चों के जन्म के बाद उसे विशेष आहार गुड़, गन्ना और देसी घी के लड्डू दिए जा रहे हैं। जिससे उचित मात्रा में दोनों बच्चों के लिए दूध की फीडिंग हो सके। यदि कम फीडिंग हो रही है तो बच्चों को आर्टिफिशियल फीडिंग कराई जाएगी। बताया कि बहरी जानवरों से बचाव के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Trending Videos