सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A dispute escalated from a cheque bounce to a shooting after threats.

Banda News: चेक बाउंस से बढ़ा विवाद, धमकी के बाद गोलीबारी तक पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 24 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
A dispute escalated from a cheque bounce to a shooting after threats.
विज्ञापन
बांदा। खैराड़ा क्रॉसिंग के पास प्लांट में हुई फायरिंग की घटना के पीछे पुराना विवाद सामने आया है। घायल मुनीम पुष्पेंद्र सिंह की मानें तो रिश्तों में खटास की शुरुआत चेक बाउंस के मामलों से हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर जानलेवा हमले तक पहुंच गई।
Trending Videos




पुष्पेंद्र ने बताया कि उसके भाई ने अपने गांव भरखरी में स्थित पैतृक जमीन पांच लाख रुपये में दीपक गुप्ता के पास गिरवी रखी थी। इसके बदले गारंटी के तौर पर पुष्पेंद्र ने एक ब्लैंक चेक दीपक गुप्ता को दिया गया था। आरोप है कि दीपक ने उसी चेक का दुरुपयोग कर उसे बैंक में लगाकर बाउंस कराया और केस दर्ज करा दिया। हालांकि यह मामला बाद में हाईकोर्ट में खारिज हो गया। इसके बाद विवाद और गहरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुष्पेंद्र के मुताबिक दीपक का साथी विनीत शिवहरे ने 25 हजार रुपये के कर्ज की वसूली के लिए दी गई ब्लैंक चेक में कथित तौर पर दो लाख 25 हजार रुपये की राशि भरकर बैंक में प्रस्तुत कर दी, जो बाउंस हो गई। इस मामले की 23 अप्रैल को जिला न्यायालय में तारीख भी लगी थी। पुष्पेंद्र ने यह भी बताया कि उसके मित्र अरविंद पर भी आरोपियों ने चेक बाउंस के कई मामले दर्ज कराए थे। वह खुद उसे हाईकोर्ट ले गया, जहां कुछ मामलों में राहत मिली।



इसी बात से नाराज सभी लोगों ने करीब 10 दिन पहले बसी उल्ला के माध्यम से कोर्ट परिसर में एक दर्जन लोगों के साथ उसे देख लेने की धमकी दी थी। घायल का कहना है कि लगातार बढ़ते विवाद और धमकियों के बाद ही उस पर हमला कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि मामले के पीछे आर्थिक विवाद और पुरानी रंजिश निकल कर आ रही है। जिसकी जांच कराई जा रही है, जल्द ही सच्चाई सामने लाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed