फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A man was attacked inside his house, and an FIR was lodged against 13 people.

Banda News: घर में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला, 13 पर प्राथमिकी

Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A man was attacked inside his house, and an FIR was lodged against 13 people.
नरैनी। देविन नगर मोहल्ले में रंजिश को लेकर एक युवक पर घर में घुसकर एक दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आठ नामजद सहित पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन



पीड़ित छोटेलाल कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि जमीन के विवाद को लेकर 10/11 दिसंबर की रात करीब दो बजे एकजुट होकर एक दर्जन लोग उसके घर पहुंचे और जान से मारने के इरादे से हमला कर दिया। बताया कि आरोपियों ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया, जबकि लाठी-डंडों और सरिया से मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। शोर सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
विज्ञापन




घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित की तहरीर पर आठ नामजद सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आठ नामजद सहित अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed