सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A miner shot dead a Pokland driver and was arrested.

Banda News: खदान कर्मी ने की थी पोकलैंड चालक की गोली मारकर हत्या, गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 28 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
A miner shot dead a Pokland driver and was arrested.
फोटो- 15 गिरफ्तार मोहित। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। कोलावल खदान के कर्मी ने पोकलैंड चालक की रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, भौतिक सत्यापन के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद हुआ हैं। पूछताछ में सामने आया कि पोकलैंड की टक्कर लगने से वह घायल हुआ था। जिसे लेकर वह चालक से खुन्नस मान रहा था।
Trending Videos

पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि 25 फरवरी को महोबा जनपद के थाना खन्ना क्षेत्र के सिरसी कला निवासी सनी उर्फ सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिता लल्लू पाल ने मोहित व चार अन्य अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तकनीकी साक्ष्यों, भौतिक सत्यापन के आधार पर पुलिस ने हमीरपुर के बिंवार थाना क्षेत्र के टीहर गांव निवासी मोहित को स्योढ़ा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसके पैर में सोनी ने पोकलैंड चढ़ा दी थी। इलाज भी नहीं करा रहे थे, न इलाज का खर्च दे रहे थे, इसी को लेकर उससे रंजिश चल रही थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed