{"_id":"69c42db0e1890c0f13083b17","slug":"a-month-after-the-wedding-the-bride-left-with-her-lover-taking-jewellery-and-cash-banda-news-c-212-1-bnd1018-143451-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शादी के एक माह बाद दुल्हन प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शादी के एक माह बाद दुल्हन प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर गई
विज्ञापन
विज्ञापन
- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पशु चिकित्सक की 19 फरवरी को हुई थी शादी
- डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, तीन युवकों पर अपहरण की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालिंजर। थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पशु चिकित्सक की नवविवाहिता शादी के महज एक महीने बाद ही अपने प्रेमी के साथ चली गई। जाते-जाते वह घर के जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी चिकित्सक की शादी 19 फरवरी को नरैनी क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद घर में खुशियों का माहौल था और सब कुछ सामान्य चल रहा था। 22 मार्च की रात करीब साढ़े 11 बजे चिकित्सक किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान मध्य प्रदेश छतरपुर जिले के सरबई निवासी रवि पटेल अपने दो दोस्त प्रांशु और रोहित के साथ कार लेकर गांव पहुंचा। मौका मिलते ही दुल्हन ने घर में रखे गहने और नकदी समेट ली।
जब डॉक्टर वापस घर पहुंचा तो पत्नी गायब थी। खोजबीन में पता चला कि जेवर और नकदी भी नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रवि और युवती की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले एक शादी समारोह में हुई थी। तभी से दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। शादी के बाद भी संपर्क जारी रहा और आखिरकार दोनों ने भागने साजिश रच डाली। पुलिस ने डॉ. की तहरीर के आधार पर रवि, प्रांशू और रोहित के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
Trending Videos