{"_id":"6a19ee448505b856850fd602","slug":"a-son-returning-after-his-fathers-treatment-was-crushed-by-a-truck-and-died-on-the-spot-banda-news-c-212-1-bnd1018-147355-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पिता का इलाज कराकर लौट रहे बेटे को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पिता का इलाज कराकर लौट रहे बेटे को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत
Sat, 30 May 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 30 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा (पैलानी)। पिता की आंख का इलाज कराकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। चिल्ला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी 37 वर्षीय धर्मवीर बृहस्पतिवार को अपने पिता अर्जुन को आंख का इलाज कराने चित्रकूट ले गया था। शाम होने के बाद वह पिता को बांदा रोडवेज बस स्टैंड में गांव जाने वाली बस में बैठाकर खुद बाइक से घर लौट रहा था। देर रात जब वह चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा और अतरहट गांव के बीच पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मवीर बाइक से उछलकर ट्रक के बोनट से टकराया और सड़क पर जा गिरा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को जिला अस्पताल की शवगृह में रखवाया। शुक्रवार को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक के परिवार वालों ने बताया कि धर्मवीर परिवार का जिम्मेदार सदस्य था और पिता के इलाज के लिए पूरे दिन भागदौड़ करता रहा। अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चिल्ला थाना प्रभारी अर्पित पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।