{"_id":"6a1b34e37c371ac5e80819e9","slug":"a-storm-swept-away-a-pontoon-bridge-disrupting-communication-with-fatehpur-banda-news-c-212-1-bnd1007-147403-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आंधी से बहा पीपे का पुल, फतेहपुर से टूटा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आंधी से बहा पीपे का पुल, फतेहपुर से टूटा संपर्क
Sun, 31 May 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 31 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 02 मड़ौली गांव को फतेहपुर से जोड़ने वाला पीपे का पुल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुरा। शुक्रवार रात आई आंधी से पीपे का पुल अपनी जगह से बहकर करीब सौ मीटर दूर चला गया। पीपा पुल के बह जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। वहीं इससे फतेहपुर जिले से सीधा संपर्क भी टूट गया।
शुक्रवार-शनिवार की देर रात जिले में आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी इतनी तेज थी कि भवनों में लगे टिन-टप्पर उड़ते नजर आए। करीब दो घंटे तक लोग इससे प्रभावित रहे। रात का समय होने के कारण जनहानि नहीं हुई लेकिन लोगों को आर्थिक क्षति अवश्य उठानी पड़ी। वहीं तेज आंधी से करीब सभी मार्ग प्रभावित रहे, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
तेज आंधी की चपेट में आकर ब्लॉक क्षेत्र के मड़ौली कला और अढ़ावल गांवों को जोड़ने वाला पीपे का पुल भी बह गया। ग्रामीणों ने बताया कि आंधी की चपेट में आकर पुल अपनी जगह से करीब सौ मीटर दूर खिसक गया। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोग लोगों ने बताया कि पुल मड़ौली कला गांव को फतेहपुर के अढ़ावल से जोड़ता था।
विज्ञापन
इससे फतेहपुर की दूरी भी कम होती थी। बताया कि रात में आए तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि पुल अपने एंकर से छूट गया और देखते ही देखते बहाव के साथ दूर चला गया। सुबह जब लोग वहां पहुंचे तो पुल को देखकर हैरान रह गए। रास्ता बंद होने से कई गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
-- -- --
पैलानी तहसील के मडौलीकलां अढ़ावल घाट पर यमुना नदी पर स्थित पीपा पुल तूफान से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मरम्मत का कार्य प्रगति पर है और सुरक्षा के लिए दोनों तरफ संकेतक लगाए गए हैं। - रूपेश कुमार सोनकर
अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग ( निर्माण खंड-2)