{"_id":"6a81f72dc0339805cb06ecf9","slug":"a-teenage-girl-distressed-by-her-fathers-death-took-her-own-life-by-hanging-herself-banda-news-c-12-1-knp1100-1619790-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पिता की मौत से तनावग्रस्त किशोरी ने फंदा लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पिता की मौत से तनावग्रस्त किशोरी ने फंदा लगा जान दी
Sun, 16 Aug 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो-1-अमन कुमार। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू (बांदा)। बांदा के बबेरू में एक 16 वर्षीय किशोरी संध्या ने शनिवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह अपने पिता के निधन के बाद से मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रही थी। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।
थाना मरका के मटेहना गांव की संध्या यादव के पिता रामानुज यादव का एक साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद से संध्या मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी और बीमार भी रहती थी।
शनिवार सुबह उसका भाई मनोज स्कूल गया था जबकि मां रनिया देवी मवेशी चराने गई थीं। दोपहर बाद जब मनोज घर लौटा तो उसने बहन का शव छत से रस्सी के सहारे लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सूबेदार सिंह बिंद ने बताया कि जांच में बीमारी के कारण खुदकुशी की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा।
संध्या के भाई मनोज ने बताया कि वह पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थी। उस समय परिजनों ने उसे फंदा लगाने से रोक लिया था। इसके बाद से परिवार उस पर लगातार निगरानी रखता था। हालांकि, शनिवार को घर में कोई नहीं था जिसके कारण यह घटना हो गई।
-- -- -- --
कमरे में फंदे से लटका मिला किशोर का शव
बबेरू (बांदा)। कस्बे के कृष्ण नगर नहर कोठी मोहल्ले में शुक्रवार रात एक किशोर ने घर के बंद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर पिता ने अंदर देखा तो किशोर का शव फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
कृष्ण नगर निवासी प्यारेलाल प्रजापति का पुत्र अमन कुमार (14) शुक्रवार रात घर के एक कमरे में सोने गया था। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजन को चिंता हुई। पिता ने किसी तरह अंदर देखा तो अमन का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर बबेरू कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परिजन के मुताबिक अमन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से मां केलापति, भाई प्रीतम, अश्विनी, भाभी मीरा देवी समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- --
विवाद में मजदूर ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान
पैलानी। चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव में एक मजदूर ने नीम के पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। डिघवट गांव निवासी विजय शंकर निषाद (55) मजदूरी करता था। मृतक के भाई रामऔतार ने बताया कि विजय शंकर शराब पीने का आदी था।
रविवार शाम शराब के नशे में घर पहुंचने के बाद पत्नी केशव और बच्चों से विवाद करने लगा। रात करीब साढ़े 10 बजे तक घर में कहासुनी होती रही। रात में विजय शंकर घर से करीब 20 मीटर दूर स्थित नीम के पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर लटक गया।
मृतक के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद पत्नी केशव और मां फूलकली समेत परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी आनंद साहू ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)