फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A teenager slipped down the stairs while trying to drink water and died.

Banda News: पानी पीने नीचे उतर रहा था किशोर सीढ़ियों से फिसला, मौत

Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A teenager slipped down the stairs while trying to drink water and died.

विज्ञापन
बांदा। अलीगंज मोहल्ले में बुधवार को एक हादसे में 13 वर्षीय किशोर की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह ऊपर कमरे से नीचे पानी पीने के लिए उतर रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।



अलीगंज निवासी जावेद अहमद के पुत्र 17 वर्षीय फैजान और 13 वर्षीय फराज घर में अकेले थे। दोनों ऊपर कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान फराज तेजी से सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था। बताया कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कई सीढ़ियों से लुढ़कते हुए नीचे फर्श पर जा गिरा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ हो गया।
विज्ञापन




छोटे भाई की चीख सुनकर पहुंचे बड़े भाई फैजान के होश उड़ गए। उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों की मदद से घायल किशोर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि हादसे के समय माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। उधर, शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed