{"_id":"6a1c7ab79a8de92a920d55f2","slug":"a-woman-on-her-way-to-get-her-sons-head-shaved-fell-from-her-bike-and-died-banda-news-c-212-1-bnd1007-147476-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुत्र का मुंडन कराने जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुत्र का मुंडन कराने जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पुत्र का मुंडन कराने जा रही महिला बाइक से नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पैलानी थाना क्षेत्र के महबरा गांव निवासी अनिल ने बताया कि रविवार की सुबह 30 वर्षीय पत्नी सीमा को बाइक में बैठाकर चित्रकूट जा रहे थे। वहां आठ माह के पुत्र नक्श का मुंडन कराना था। शिवराम पुर के पास रास्ता खराब होने से सीमा अपने पुत्र के साथ बाइक से नीचे जा गिरी। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गईं। पुत्र किसी प्रकार बच गया। उसे तत्काल सोनेपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत देख प्रयागराज के लिए रेफर किया। परिजनों ने उसे प्रयागराज न ले जाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति ने बताया कि उनके दो पुत्रियां हैं। पुत्र न होने से कामतानाथ से मन्नत मांगी थी। आठ माह पहले पुत्र की प्राप्ति हुई। इसी के चलते उसका मुंडन कराने जा रहे थे।