फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man who had come to attend his cousin's wedding drowned in a canal and died.

Banda News: चचेरे भाई की शादी में आया युवक नहर में डूबा, मौत

Sun, 17 May 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 17 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to attend his cousin's wedding drowned in a canal and died.
अतर्रा। चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आया युवक नहर में नहाने के दौरान डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना बिसंडा थानाक्षेत्र के भुराने पुरवा गांव की है।
विज्ञापन

बबेरू थानाक्षेत्र के टोला कलां गांव निवासी नवदीप (21) 13 मई को ओरन के भुराने पुरवा निवासी चाचा देशराज के घर आया था। 14 मई को चचेरे भाई रज्जू की शादी थी। विवाह समारोह के बाद वह रुक गया था। शुक्रवार की दोपहर नवदीप घर से करीब 100 मीटर दूरी पर केन नहर में नहाने की बात कहकर निकला था। कई घंटे गुजरने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

इस दौरान नहर के पास भतीजे ओमप्रकाश को पानी में उसका सिर दिखाई पड़ा। ग्रामीणों व परिजन ने नहर से नवदीप को बाहर निकाला। पिता जगदेव ने बताया कि नवदीप दो भाइयों में छोटा था। मां राजकुमारी की सात वर्ष पहले बीमारी से माैत हो गई थी। घटना से पिता समेत अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। बिसंडा थानाप्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि नहाने के दौरान युवक की नहर में डूबने से माैत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed