फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man who went fishing capsized in his boat and died.

Banda News: मछली का शिकार करने गए युवक की नाव डूबी, मौत

Sat, 30 May 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 30 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
A young man who went fishing capsized in his boat and died.
पैलानी। पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा गांव में मछली का शिकार करने गए नाविक की बीती रात नाव डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देवीदीन पुत्र बदलू निषाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन




देवीदीन निषाद (55) रोज की भांति बृहस्पतिवार की रात करीब 12:30 बजे मछली पकड़ने के लिए अमलोर क्योटरा घाट पर अपनी छोटी नाव डोंगी पर सवार होकर नदी में उतरे थे। उसी समय पास में कुछ लोग बारी लगा रहे थे, जिन्होंने देवीदीन को आवाज भी दी लेकिन वह नाव छोड़कर नहीं आए। कुछ देर बाद अचानक तेज आंधी और तूफान आ गया जिसके कारण उनकी डोंगी पानी में डूब गई।
विज्ञापन




जब सुबह देवीदीन घर नहीं लौटे तो परिजनों को उनकी चिंता सताने लगी। वे पता लगाने के लिए नदी किनारे पहुंचे। वहां बारी लगाने वाले पीयूष निषाद ने घटना की जानकारी दी। वहीं, नदी किनारे देवीदीन का एक जूता, कुछ कपड़े और टॉर्च पड़े मिले, जिससे डूबने की आशंका जताई गई। ग्रामीणों ने तुरंत ही बचाव कार्य शुरू कर दिया और काफी खोजबीन के बाद लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद देवीदीन का शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक देवीदीन के दो बेटे अशोक और रजनीश तथा दो बेटियां गुड़िया और सुधा हैं। इस दुखद घटना से उनकी पत्नी प्रेमा का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी इंचार्ज हरिशंकर सिंह ने बताया कि नाविक की डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed