सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accident) High speed wreaks havoc, two killed at different places

Banda News: हादसा)तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग स्थानों पर दो की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accident) High speed wreaks havoc, two killed at different places
फोटो- 18 कमेलश। फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा। तेज रफ्तार कार ने मरका के निभौर में मजदूर को कुचल दिया। वहीं दूसरी घटना खुरहंड गांव की है, जहां एक अज्ञात वाहन ने किसान को कुचल दिया। दोनों ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
Trending Videos

मरका थाना क्षेत्र के औगासी निवासी 50 कमलेश सोमवार की शाम मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था। तभी निभौर गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौपा। वहीं पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना सोमवार की देर शाम खुरहंड गांव की जहां 45 वर्षीय किसान अवधेश खेत से घर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी और फरार हो गया। ग्रामीणों ने देखा तो मामले की जानकारी पुलिस चौकी में दी। जिसके बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनोंं ही मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed