{"_id":"69b999033bd746b047059cbd","slug":"minister-of-state-inspected-turri-drain-instructed-to-get-it-constructed-soon-banda-news-c-212-1-bnd1007-142959-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: राज्यमंत्री ने किया तुर्री नाले का निरीक्षण, निर्माण जल्द कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: राज्यमंत्री ने किया तुर्री नाले का निरीक्षण, निर्माण जल्द कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 19 दीर्घ सेतु के निर्माण का निरीक्षण करने के दौरान लोगों से बात करते राज्यमंत्री। संवाद
विज्ञापन
पैलानी। क्षेत्र के सिंधन कलां गांव स्थित तुर्री नाला पुल पर सेतु निगम द्वारा करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से पांच कोठियों वाले दीर्घ सेतु का निर्माण कराया जा रहा है। पुल निर्माण में हीलाहवाली की शिकायत पर सोमवार शाम राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने यहां का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में देरी होने पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
बरसात के मौसम में केन नदी में आने वाली बाढ़ से तुर्री नाला पुल से आवागमन बंद हो जाता है। इससे सिंधन कलां सहित करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व में ग्रामीणों ने जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद से दीर्घ सेतु पुल निर्माण की मांग की थी। उनकी मांग पर मंत्री व प्रशासन की पहल से शासन ने पुल निर्माण के लिए धन स्वीकृत किया था। पुल के निर्माण कार्य में शिथिलता को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर मंत्री से शिकायत की थी।
निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष साहिब सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। सेतु निगम के डीपीएम चंद्रप्रकाश दिवाकर ने बताया कि दीर्घ सेतु के निर्माण के लिए जून 2027 तक का लक्ष्य है। पहले यहां करीब तीस कर्मचारी कार्य कर रहे थे। अब उनकी संख्या बढ़ाकर साठ कर दी गई है।
Trending Videos