सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire in the crop kept in the field

Banda News: खेत में रखी फसल में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fire in the crop kept in the field
फोटो - 24 आग से राख में तब्दील हुई फसल। संवाद
विज्ञापन
जसपुरा। थानाक्षेत्र के महिला डेरा गांव में बीती रात एक खेत में रखी सरसों की फसल में आग लग गई। इससे वह जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई। पीड़ित किसान ने अज्ञात लोगों पर आग लगाने की बात कही है।
Trending Videos

गांव जहूरे खान ने रामऔतार सिंह की 11 बीघा जमीन बटाई पर लेकर सरसों की फसल तैयार की थी। बीते दिनों उन्होंने फसल काटकर खेत में ही ढेर बनाकर सूखने के लिए छोड़ रखा था। सोमवार देर रात उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फसल में आग लगा दी। कहा कि उसकी पूरी मेहनत व धन बर्बाद हो गया। अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं थानाप्रभारी ऋषिदेव सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed