{"_id":"69b99934378abade980d6b5c","slug":"prisoner-who-escaped-from-police-custody-remains-untraceable-even-after-24-hours-banda-news-c-212-1-bnd1018-142982-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुलिस अभिरक्षा से फरार बंदी 24 घंटे बाद भी पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुलिस अभिरक्षा से फरार बंदी 24 घंटे बाद भी पकड़ से बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 28 चुन्नू। स्त्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बांदा। जिले के अतर्रा सिविल न्यायालय परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ चोरी का आरोपी बंदी 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन आरोपी हर बार पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थान बदल दे रहा है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी 35 वर्षीय चुन्नू कोटार्य को वाहन गैराज से बैटरी चोरी के मामले में गिरफ्तार कर 16 जनवरी को जेल भेजा गया था। सोमवार को उसे पेशी के लिए सिविल न्यायालय अतर्रा लाया गया था। पेशी के बाद शाम करीब छह बजे पुलिस कर्मी उसे अन्य बंदियों के साथ वाहन में बैठा रहे थे, तभी उसने लघुशंका जाने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी उसे नीचे लेकर गया, जहां मौका पाकर वह पुलिस को चकमा देते हुए दीवार फांदकर खेतों की ओर भाग निकला था। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और तत्काल अलर्ट जारी कर नाकेबंदी कराई गई थी। आसपास के जनपदों को भी सूचना दी गई।
पुलिस टीमों ने फरार बंदी के रिश्तेदारों और परिचितों के यहां लगातार दबिश दी। मंगलवार देर रात सूचना मिली कि वह फतेहगंज थाना क्षेत्र के भौती गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंचा है, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से भी फरार हो गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके परिजनों को हिरासत में लेकर संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई है। वहीं पेशी में लाने वाले सब इंस्पेक्टर की ओर से बंदी के खिलाफ अभिरक्षा से फरार होने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें लगातार लगी हैं। उसके छिपने के सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos