फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advocates should engage in sensitive communication with litigants.

Banda News: वादकारियों से संवेदनशील संवाद करें अधिवक्ता

Sat, 01 Aug 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 01 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Advocates should engage in sensitive communication with litigants.
बबेरू। तहसील बार संघ के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में प्रयागराज उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए वादकारियों से संवेदनशील व्यवहार की बात कही। कहा कि अधिवक्ता और न्यायाधीश रथ के पहियों की तरीके कार्य करते हैं।
समारोह में उन्होंने पर्यावरण सचिव पद पर चयनित अधिवक्ता वैष्णवी गुप्ता को पद की शपथ दिलाई। कहा कि अधिवक्ता अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक न्याय की किरण पहुंचाए। अधिवक्ताओं का दायित्व केवल मुकदमों की पैरवी तक सीमित नहीं है, उनसे संवाद स्थापित कर दुखों को साझा करते हुए विधिक रूप से मार्गदर्शित करें।

कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश अल्पना प्रधान, परिवार न्यायालय के न्यायाधीश प्रदीप सिंह, सुनील कुमार यादव, डीएम अमित आसेरी, एसपी पलाश बंसल, बार संघ अध्यक्ष प्रभुदत्त पांडेय, महासचिव नरेंद्र यादव, सीओ केके त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed