{"_id":"6a6e3403c347db57d507785b","slug":"officials-cornered-over-issues-regarding-electricity-encroachments-and-land-disputes-banda-news-c-215-1-ckt1007-134424-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली, कब्जे और भूमि विवाद की \nसमस्याओं पर अफसरों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली, कब्जे और भूमि विवाद की समस्याओं पर अफसरों को घेरा
Sat, 01 Aug 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/राजापुर/मानिकपुर। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली, भूमि विवाद, सिंचाई और अवैध कब्जों से जुड़ी शिकायतें हावी रहीं। भारतीय किसान यूनियन ने सदर तहसील में मंडलायुक्त अजीत कुमार से शिकायत की।
देवेंद्र कुमार ने कहा कि संग्रामपुर में एचटी लाइन के तार काफी नीचे लटक रहें हैं। दो महीने में लाइनों की चपेट में आकर छह मवेशी मर गए। मंडलायुक्त ने विद्युत निगम को सोमवार तक लाइनें दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया।
शनिवार को सदर तहसील में मंडलायुक्त अजीत कुमार और डीआईजी राजेश एस ने यहां पर लोगों की समस्याएं सुनीं। तीन मामले मौके पर निपटाए गए। दिवस के बाद मंडलायुक्त ने नवीन गल्ला मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र का जायजा लिया।
विज्ञापन
सीएचसी शिवरामपुर में दवाओं की उपलब्धता जांची। मानिकपुर तहसील में डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में नाली, भूमि विवाद, चकरोड, चकबंदी और बिजली से संबंधित शिकायतें सामने आईं।
जनसुनवाई के दौरान 2025 के शादी अनुदान योजना के एक लाभार्थी को राशि न मिलने का मामला सामने आने पर डीएम ने सहायक श्रमायुक्त को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। राजापुर तहसील में सीडीओ देवी प्रसाद पाल की अध्यक्षता में 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, सात का मौके पर निस्तारण किया गया।
नगर पंचायत के वार्ड-13 निवासी आलोक पांडे ने फसलों की सिंचाई के लिए चिल्ली-राकस पंप कैनाल की सफाई कर पानी छोड़े जाने की मांग की। वहीं अर्जुनपुर गांव के ग्रामीणों ने मार्ग पर कब्जा हटाने की मांग उठाई। उपजिलाधिकारी पूजा गुप्ता ने भी कैनाल की सफाई और संचालन की तत्काल समीक्षा कराने का आश्वासन दिया।