सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Agricultural innovations will help in the future of youth: Ayodhya Singh

कृषि के नवाचार युवाओं के भविष्य में सहायक : अयोध्या सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 28 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Agricultural innovations will help in the future of youth: Ayodhya Singh
फोटो- 21 प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष। स - फोटो : बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त वैन।
विज्ञापन
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय किसानों का महाकुंभ शनिवार को संपन्न हो गया। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल ने कृषि व कृषि शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। विश्वविद्यालय ने बुंदेलखंड की कृषि, पशुपालन, फल-सब्जी उत्पादन एवं प्रसंस्करण के क्षेत्र में नवाचार किए हैं। इससे निश्चित ही कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं के भविष्य निर्माण में सहायक होंगे।
Trending Videos


कुलपति प्रो. एसवीएस राजू ने कहा कि किसान आधुनिक सूचना तंत्र एआई अपना कर फसलों की पैदावार व बाजार संबंधी सूचनाओं से लाभ ले सकते हैं। सटीक और सही सूचना किसानों के निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाएंगी। वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने में सहायक होगी। निदेशक प्रसार डॉ. एनके बाजपेई ने मेले की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उमाशंकर ने कहा कि मातृ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं। हमारी धरती, हमारी माटी ही हमारी मां है, इसकी सेवा से ही इसे उपजाऊ बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं का आह्वान किया कि नवीन तकनीकों के विकास के लिए आगे आए। जल संचयन हम सभी के लिए एक बड़ी चुनौती है। जनमानस के बीच इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना बहुत आवश्यक है। जिसके लिए समुदाय स्तर पर जल पाठशालाओं का आयोजन किया जाना चाहिए। पद्यश्री उमाशंकर ने जल संरक्षण व संवर्धन पर चर्चा की और प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
------


प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत प्रतिभागी
स्टाल प्रतियोगिता में निदेशालय प्रसार बीयूएटी प्रथम व निदेशालय प्रसार, सीएसएयूएटी कानपुर द्वितीय रहे। सरकारी विभागों के स्टालों में इफकों प्रथम व सीड कारपोरेशन द्वितीय और कृषि विभाग तृतीय रहे। देशी गाय पशु प्रतियोगिता में रामप्रकाश पचुल्ला, भैंस प्रतियोगिता में विशाला पाल मवई, पड़िया, पड़वा प्रतियोगिता में भोपाली मवई बुजुर्ग, बकरी में मयंक पाल मवई बुजुर्ग, भेड़ में हल्कू यादव मवई बुजुर्ग, घोड़ा में नंदू राजावत पिपरी प्रथम रहे।
--------
आकर्षण का केंद्र रही पुष्प प्रदर्शनी
कृषि मेले में उद्यान महाविद्यालय बांदा की पुष्प प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। भूदृश्य निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्रीय किसान मेला में पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में बुंदेलखंड की जलवायु के अनुकूल गेंदा, ग्लेडियोलस, रजनीगंधा, गुलाब, स्वीट विलियम, स्वीट अलाईसम, बोगेनवेलिया, स्टॉक, डॉग फ्लावर, वरबीना, डिमोरफोथेका, कैलेंडुला, जैसे फूलों को दिखाया गया।

फोटो- 21 प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष। स

फोटो- 21 प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष। स- फोटो : बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त वैन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed