{"_id":"6a15f1bef62dc945a20e1896","slug":"bakrid-prayers-will-be-held-at-7-am-the-timings-have-been-changed-due-to-the-heat-banda-news-c-212-1-bnd1017-147170-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बकरीद की नमाज सुबह सात बजे होगी, गर्मी के मद्देनजर बदला समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बकरीद की नमाज सुबह सात बजे होगी, गर्मी के मद्देनजर बदला समय
Wed, 27 May 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 27 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 08 ईदुज्जुहा की नमाज के लिए सफाई करके तैयार की गई बांदा शहर की मुख्य ईदगाह। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। गर्मी की शिद्दत को देखते हुए बकरीद की नमाज ईदगाह व मस्जिदों में सुबह जल्दी अदा की जाएगी। बांदा शहर की मुख्य ईदगाह में नमाज सुबह सात बजे होगी। नमाजियों की संख्या अधिक होने से कुछ मस्जिदों में दो शिफ्ट में नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी शुरू होगी जो तीन दिन चलेगी।
28 मई (10 जिलहिज्ज) को बकरीद मनाई जा रही है। ईदगाह व जामा मस्जिद प्रबंध समिति अध्यक्ष/ मुतवल्ली डॉ. शेख सादी जमा ने बताया कि ईदगाह में सुबह सात बजे नमाज होगी। शेख सरवर मस्जिद के इमाम मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां) ने बताया कि उनकी मस्जिद में सुबह 7:15 बजे नमाज होगी। मरकज मस्जिद (कोतवाली सड़क) के मुतवल्ली हाजी महफूजुर्रहमान ने बताया कि वहां 7:15 बजे नमाज का वक्त तय किया गया है।
हाथीखाना स्थित रब्बानिया मस्जिद में दो शिफ्टों में नमाज होगी। मुतवल्ली शाहिद वली ने बताया कि पहली नमाज की जमात 6:30 बजे और दूसरी जमात एक घंटा बाद 7:30 बजे होगी। केवटरा छोटी ईदगाह के मुतवल्ली आसिफ सिद्दीकी ने बताया कि वहां नमाज सुबह नौ बजे होगी। शहर की इकलौती शिया मस्जिद काजी नूरुद्दीन ( जीजीआईसी के सामने) सुबह नौ बजे नमाज अदा की जाएगी। यहां मौलाना इमरान रजा गदीरी इमामत करेंगे। शहर व जिले की अन्य ईदगाहों व मस्जिदों में भी निर्धारित वक्त पर नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद से जानवरों की कुर्बानी शुरू हो जाएगी। यहां 30 मई तक (तीन दिन) चलेगी।