सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Fake Land Registry Dead Woman Property Sold FIR Against 11 Accused

Banda: 20 साल पहले मृत महिला की जमीन फर्जी बैनामे से बेची, 11 आरोपियों पर केस दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 22 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Banda News: बांदा जिले में जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया है, जहां 20 साल पहले मृत हो चुकी महिला के नाम की जमीन का बैनामा कर दिया गया। इस मामले ने रजिस्ट्री प्रक्रिया और सत्यापन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र के हटेटीपुरवा मजरा कहला निवासी महेशवरा ने पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Banda Fake Land Registry Dead Woman Property Sold FIR Against 11 Accused
फोटो : सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्जी रजिस्ट्री मामले में पीड़ित महेशवरा के अनुसार उनके पिता बल्देव की मृत्यु करीब 25 वर्ष पहले हो गई थी, जिसके बाद गांव में स्थित कृषि भूमि उनकी मां फुलिया के नाम वरासत हो गई थी। करीब 20 वर्ष पहले मां की भी मृत्यु हो गई, लेकिन जमीन का नामांतरण नहीं हो सका। इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने कथित रूप से फर्जीवाड़ा कर जमीन का बैनामा करा दिया। आरोप है कि मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम इटवा निवासी खेमचंद्र पाल ने अपनी दादी नई देवी को फुलिया बनाकर पेश किया और उसी आधार पर जमीन का बैनामा आजम नाम के व्यक्ति के पक्ष में करा दिया।

Trending Videos

पीड़ित का कहना है कि इस पूरे मामले में कई लोगों की भूमिका सामने आ रही है, जिससे यह एक संगठित गिरोह का मामला प्रतीत होता है। महेशवरा ने यह भी आरोप लगाया कि इसी गिरोह द्वारा क्षेत्र में अन्य जमीनों की भी फर्जी रजिस्ट्री कराई गई है। इसके बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई थी। इस बार शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें आजम खान, राजेश चक्रवर्ती, नेम कुमार उर्फ रज्जू, अनिल प्रजापति, भागवत प्रसाद, दिलीप कुमार सिंह, नाहिद मास्टर, खेमचंद्र पाल, केदार पाल और नई देवी के नाम शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed