सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hotel employee's body found on road, murder suspected

Banda News: होटल कर्मचारी का सड़क पर शव मिला, हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 25 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hotel employee's body found on road, murder suspected
विज्ञापन
बांदा। रिंगरोड बाईपास पर एक युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने बताया युवक बाईपास पर स्थित एक होटल में नौकरी करता था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
Trending Videos




मंगलवार तड़के नगर कोतवाली पुलिस को फोन पर कुछ राहगीरों द्वारा बाईपास पर एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त चमरौड़ा निवासी 30 वर्षीय कल्लू वर्मा के रूप में की। जिसके बाद उन्होंने परिजनों को घटना की सूचना दी। कल्लू बाईपास स्थित एक होटल में नौकरी करता था। वह 15 दिनों से घर भी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उधर पड़ोसी गोरेलाल ने बताया कि मृतक कल्लू के माता-पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। कल्लू के तीन संतान हैं, जिसमें से एक बेटी और दो बेटे हैं। वह होटल में ही काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हालांकि वह नशे का आदी भी था।



पति के मौत की खबर सुनकर पत्नी सविता का बेसुध है। नगर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed