{"_id":"69c2eb4d41867427ba085058","slug":"take-effective-action-against-illegal-mining-and-transportation-banda-news-c-212-1-bnd1017-143378-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अवैध खनन, परिवहन पर करें प्रभावी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अवैध खनन, परिवहन पर करें प्रभावी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कलक्ट्रेट सभागार में खनिज विभाग की बैठक हुई। इसमें अवैध खनन, परिवहन और अधिक भार वाले वाहनों को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को आकस्मिक जांच तथा प्रवर्तन कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने वाणिज्य कर, परिवहन और पुलिस विभागों को संयुक्त टीमें बनाकर जांच करने और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिक भार वाले वाहनों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। ट्रकों से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात को निर्देश दिए गए, साथ ही वाहनों की जांच के लिए जांच चौकी बनाने को कहा। अवैध भंडारण पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
Trending Videos