{"_id":"69c2eb87cc8c4dbe44055a1e","slug":"two-people-including-a-lawyer-committed-suicide-by-hanging-themselves-banda-news-c-212-1-bnd1018-143383-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वकील समेत दो ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वकील समेत दो ने फंदा लगाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वकील और एक ई-रिक्शा चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामलों में आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन खुर्द निवासी 25 वर्षीय वकील निखिल निषाद सोमवार की शाम तहसील से घर लौटे और अपने कमरा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो निखिल का शव फंदे से लटक रहा था। छोटे भाई सागर ने बताया कि भाई ने ऐसा क्यों किया किसी को नहीं पता है। थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
वहीं दूसरी घटना गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव की है। जहां का 27 वर्षीय ई-रिक्शा चालक पुष्पेंद्र राजपूत पत्नी को गांव के बाहर स्थित मंदिर में छोड़कर घर पहुंचा और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंदिर से लौटकर पत्नी भारती घर पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर खेत गए सास-ससुर को जानकारी दी। परिजनों ने सीढ़ी लगाकर घर के अंदर पहुंचे तो पुष्पेंद्र का शव फंदे से लटका मिला। ढाई साल पहले उसकी शादी हुई थी। घर का इकलौता बेटा था। थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Trending Videos