{"_id":"6a19ede468da160d09003f22","slug":"bcom-student-molested-and-attempted-to-be-kidnapped-fir-lodged-banda-news-c-212-1-bnd1017-147381-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बीकॉम छात्रा से छेड़खानी और अपहरण का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बीकॉम छात्रा से छेड़खानी और अपहरण का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
Sat, 30 May 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 30 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर के कोतवाली नगर अंतर्गत एक कॉलेज की छात्रा के साथ सरेराह छेड़खानी करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन अपहरण करने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूल रूप से हमीरपुर जिले की रहने वाली और वर्तमान में कोतवाली नगर बांदा क्षेत्र के इन्द्रानगर में रहकर केसीएनआईटी कॉलेज से बीकॉम कर रही छात्रा ने आरोप लगाया है कि देवेंद्र ठाकुर (निवासी झील का पुरवा, बांदा) और आशु ठाकुर (निवासी बांदा शहर) पिछले साल अक्तूबर-नवंबर से उसके साथ आए दिन रास्ते में छेड़खानी कर रहे हैं। पूर्व में महिला हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद आरोपी कुछ दिन शांत रहे लेकिन उनकी हरकतें फिर शुरू हो गईं।
घटना बीते 23 मई की है, जब छात्रा जेएम कॉलेज में बीकॉम की परीक्षा देकर बाहर निकली थी। आरोप है कि दोनों आरोपी पहले से ही कॉलेज के बाहर उसका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बुरी नीयत से छात्रा का हाथ पकड़ने की कोशिश की और छेड़खानी करते हुए कहा, विरोध करने पर दी जान से मारने और अगवा करने की धमकी दी। जब छात्रा ने इसका कड़ा विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गालियां दीं।
विज्ञापन
पुलिस में पहले की गई शिकायत का खुन्नस निकालते हुए उन्होंने धमकी दी, तुमने हमारे खिलाफ पुलिस में शिकायत की है, अब तुम्हारा अपहरण करके ही मानेंगे। आरोपी जब जबरन उसे उठाने के लिए आगे बढ़े, तो छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। भीड़ को बढ़ता देख आरोपी यह कहते हुए मौके से भाग निकले। घटना से बुरी तरह डरकर छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
आरोपियों के खौफ के कारण पीड़िता तत्काल पुलिस के पास नहीं पहुंच सकी थी। बाद में हिम्मत जुटाकर उसने कोतवाली नगर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सदर बलराम सिंह ने बताया कि मामले पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।