सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bees attacked three people including a teenager

Banda News: मधुमक्खियों ने किशोरी समेत तीन पर बोला हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 08 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bees attacked three people including a teenager
विज्ञापन
बांदा। बीड़ी के धुएं से बिदकी मधुमक्खियों ने खेत में काम कर रही किशोरी समेत दो लोगों पर हमला बोल दिया। इसी तरह से एक अन्य थाना क्षेत्र में एक युवक पर मधुमक्खियों ने हमला बोलकर घायल कर दिया।
Trending Videos

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के सीलप गांव निवासी अंजलि (16) ने बताया कि वह गांव की सेवा (57) के साथ शनिवार को खेत में मटर उखाड़ रही थी। उसी समय किसी ने बीड़ी पीकर मधुमक्खियों के छत्ते के पास फेंक दी। जिससे मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी मिथुन (24) पर भी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। तीनों को उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

घरेलू नाराजगी के चलते दो ने खाया जहर, भर्ती
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घरेलू नाराजगी के चलते दो लोगों ने जहर खा लिया। मटौंध थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव निवासी कमलेश ने बताया कि उसकी पत्नी रामदेवी (25) व गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवा गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि भूरी (45) ने घरेलू कहासुनी के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed