{"_id":"69ac6fe40c854558d80281c8","slug":"fasting-continues-against-irregularities-in-pradhan-mantri-awas-yojana-banda-news-c-212-1-bnd1017-142344-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं के खिलाफ अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं के खिलाफ अनशन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। ग्राम पंचायत पल्हरी के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शनिवार को 19 वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पात्र व्यक्तियों का सर्वे नहीं किया गया। इसके बजाय अपात्रों को योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
बसंत लाल के नेतृत्व में तहसील परिसर में यह धरना प्रदर्शन चल रहा है। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि पात्र व्यक्तियों का तत्काल सर्वे और सत्यापन हो। वे अपात्रों के नाम सूची से हटाने और मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। ग्रामीणों ने अपनी मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। अनशन पर रामचंद्र, रामबाबू और जगदीश, मुहम्मद खां, शिवप्रसाद, आशीष, बाबूलाल, सुमन देवी, शोभा, सुनीता, ऊषा देवी, रामप्यारी, रमकलिया, अवधेश और बच्चा प्रसाद शामिल रहे। (संवाद)
Trending Videos