{"_id":"69ac70ae3459fb3a130500d5","slug":"madhya-pradesh-thief-arrested-confesses-to-crime-goods-recovered-banda-news-c-212-1-sknp1006-142377-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मध्य प्रदेश का चोर गिरफ्तार, कबूली वारदातें, माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मध्य प्रदेश का चोर गिरफ्तार, कबूली वारदातें, माल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 27 गिरफ्तार चोरी का आरोपी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों से हुई चोरियों का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के करीब 10 लाख रुपये अनुमानित कीमत के 31 मोबाइल फोन, ईयरबड, चेक व रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी ने चार मार्च की रात कोतवाली क्षेत्र के ज्योति नगर व बिजली खेड़ा में स्थित दुकानों से चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि चार मार्च की रात शहर के ज्योति नगर निवासी संतोष विश्वकर्मा की मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर व बिजली खेड़ा मोहल्ले में दिनेश कुमार प्रजापति के लोहे व सरिया की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनों चोरियों में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।
पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से संदिग्धों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करते हुए मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के चांदी पट्टी गांव निवासी राजू उर्फ पिट्टू को छोटा बाईपास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कुबूल करते हुए करीब 10 लाख रुपये अनुमानित कीमत के 31 मोबाइल फोन, ईयरबड, एसबीआई चेक व 25 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह, चौकी प्रभारी मंडी समिति आशुतोष त्रिपाठी, एसआई प्रीत कुमार पांडेय, महिला एसआई रश्मि सिंह शामिल रहीं।
Trending Videos