सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The body of a youth who drowned while bathing was found 21 km away on the third day.

Banda News: स्नान के दौरान डूबे युवक का तीसरे दिन 21 किमी दूर मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 08 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth who drowned while bathing was found 21 km away on the third day.
फाेटो- 22 घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
जसपुरा (बांदा)। भैया दूज पर्व पर यमुना स्नान के दौरान हुए हादसे में लापता युवक का शव तीन दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार को दोपहर घटनास्थल से 21 किमी दूर सबादा गांव के पास से तलाश लिया गया है।
Trending Videos


कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव निवासी रामखिलावन के पुत्र अभय कुमार (19) अपने साथियों के साथ भैया दूज पर यमुना स्नान करने आया था। चार मार्च 2026 को सुबह करीब नौ बजे अभय अपने साथियों संग बारा घाट पहुंचा। भीड़ के कारण वे जसपुरा थाना क्षेत्र के गलौली-बारा घाट पर स्नान करने लगे। स्नान के दौरान अभय और विवेक गहरे पानी में चले गए। वे दोनों डूबने लगे। नाविकों ने विवेक को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन अभय तेज धारा में बहकर लापता हो गया। जसपुरा थाना प्रभारी ऋषि देव सिंह ने गोताखोरों की मदद से तलाश की। पर कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश के लिए एसडीआरएफ को लगाया गया। टीम प्रभारी अजीत भारती के नेतृत्व में 15 सदस्यों ने लगातार नदी में तलाश की। शनिवार, 6 मार्च 2026 को तीसरे दिन भी अभियान जारी रहा। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद हुआ। क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पिता ने बताया कि अभय कुमार बड़ा बेटा था। मां ममता हैं। छोटा भाई निर्भय और बहन आस्था है। पिता खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीओ सदर राजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। बताया कि युवक का शव मिल गया है। पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed