सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP leader's nephew booked for assaulting youth at Ramlila

Banda News: रामलीला में युवक से मारपीट, भाजपा नेता के भतीजे पर केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's nephew booked for assaulting youth at Ramlila
विज्ञापन
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव में रामलीला देखने गए एक युवक के साथ जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी स्थानीय भाजपा नेता के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। अनुसूचित जाति आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहकला निवासी पीड़ित राहुल देव ने आयोग को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 10 नवंबर 2025 की रात वह गांव में आयोजित रामलीला देखने गया था। इसी दौरान जब वह अपनी चार पहिया गाड़ी खड़ी कर रहा था, तभी गांव का ही पवन द्विवेदी वहां पहुंचा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने राहुल देव के साथ मारपीट की और उसकी कार की हेडलाइट तोड़ दी, जिससे उसे चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि घटना की लिखित शिकायत 20 नवंबर 2025 को थाना पैलानी में दी गई थी, लेकिन पुलिस ने लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने अनुसूचित जाति आयोग का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पवन द्विवेदी भाजपा नेता कृष्णराम द्विवेदी का भतीजा है, जो वर्तमान में पैलानी मंडल के उपाध्यक्ष हैं। इस वजह से पुलिस पर शुरुआती स्तर पर मामले को दबाने के आरोप भी लग रहे हैं।
मामले में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार पैलानी थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं भाजपा नेता का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कराने वाले खुद शराब के नशे में था। भतीजे पर झूठा मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed