सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP-SP clash in Baberu over women reservation, MP's residence surrounded

Banda News: महिला आरक्षण पर बबेरू में भाजपा-सपा में टकराव, सांसद आवास घेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 12 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
BJP-SP clash in Baberu over women reservation, MP's residence surrounded
फोटो - 18 बबेरू में सांसद आवास के घेराव का प्रयास करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बबेरू। सोमवार को बबेरू कस्बे में महिला आरक्षण के समर्थन और विरोध को लेकर हंगामा हुआ। भाजपा ने सांसद कृष्णा पटेल के आवास का घेराव करने का प्रयास किया, जिसका सपा ने पुरजोर विरोध किया। दोनों दलों में टकराव की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने शांत कराया।
Trending Videos




केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा की महिला एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का बिल लोकसभा में रखा। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर बिल का विरोध करने का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ता सांसद आवास की ओर बढ़े, लेकिन प्रशासन ने बैरीकेडिंग लगाकर उन्हें रोका। कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग हटाने का प्रयास किया, जिन्हें अधिकारियों ने समझाया। सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना पटेल, नीलम गुप्ता, किरण यादव, रजनी यादव, सुमन दिवाकर, मौसमी कोटार्य सहित अन्य कार्यकर्ता सामने आ गए। दोनों पक्षों में काफी देर तक टकराव और जमकर नारेबाजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सपा का विरोध

सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर नारी शक्ति का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जानबूझकर नारी वंदन अधिनियम पास नहीं होने दिया। सांसद कृष्णा पटेल ने कहा कि पार्टी ने विशेष सत्र में लाए गए बिल का विरोध किया। उन्होंने बिल को सामाजिक न्याय के बिना अधूरा बताया। सपा की मांग है कि 33 फीसदी महिला आरक्षण में पीडीए की महिलाओं को अलग से कोटा मिले।

फोटो - 18 बबेरू में सांसद आवास के घेराव का प्रयास करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

फोटो - 18 बबेरू में सांसद आवास के घेराव का प्रयास करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed