फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bolero full of passengers falls into ditch, farmer dies

Banda News: सवारियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी, किसान की मौत

Tue, 12 May 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 12 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bolero full of passengers falls into ditch, farmer dies
फोटो - 17 घटनास्थल में पड़ी क्षतिग्रस्त बोलेरो व उमड़ी भीड़। संवाद
जसपुरा। महोबा से गांव लौट रही सवारियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन




थानाक्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी जयदेव सिंह पारिवारिक विशंभर सिंह, पूजा सिंह, बसंतलाल और जय सिंह के साथ सोमवार सुबह बोलेरो से महोबा जनपद के चिचौरा गांव गए थे। सभी जयदेव की पत्नी पूजा सिंह को लेने गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वापस लौटते समय कानाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन




राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बसंतलाल 50 को मृत घोषित कर दिया, जबकि जयदेव सिंह, पूजा सिंह, विशंभर सिंह और जय सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाप्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed