सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brother and sister attacked with knife for protesting against molestation of woman by applying colour

Banda News: महिला के रंग लगाकर छेड़खानी के विरोध पर भाई-बहन पर चाकू से हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 07 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister attacked with knife for protesting against molestation of woman by applying colour
विज्ञापन
बांदा। मां को रंग लगाकर छेड़खानी करने का विरोध करने पर हमलावरों ने भाई-बहन को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने भाई-बहन का जिला अस्पताल में डॉक्टरी मुआयना कराया है। हमलावरों के खिलाफ छेड़खानी व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos

तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय युवक ने बताया कि होली के दिन उसकी 40 वर्षीय मां को पड़ोसी गीतू रंग लगाने आया था। रंग लगाने के दौरान उसने उसकी मां के साथ छेड़खानी कर दी। इस पर उसने विरोध किया तो गीतू व उसके साथी कृपाली, सनी आदि ने चाकू से उस पर हमला बोल दिया। उसके कंधे में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच उसकी छोटी बहन आई तो उसके भी चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों घायल भाई-बहन का जिला अस्पताल में इलाज कराया है। तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर पर छेड़खानी व जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed