{"_id":"69ab3023ac2e2a7817071ac8","slug":"long-waiting-period-for-delhi-mumbai-trains-no-room-in-ahmedabad-train-banda-news-c-212-1-bnd1018-142264-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में लंबी वेटिंग, अहमदाबाद की गाड़ी में नो-रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में लंबी वेटिंग, अहमदाबाद की गाड़ी में नो-रूम
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 01 त्योहार के बाद काम पर लौटने के लिए गाड़ी में बैठने जाते यात्री। संवाद
विज्ञापन
बांदा। होली का त्योहार मनाकर अपने काम पर लौट रहे मजदूरों और कर्मचारियों को इन दिनों यात्रा करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बांदा रेलवे स्टेशन से दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ है। इस कारण यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना लगभग असंभव हो गया है।
सात, आठ और नौ मार्च को अधिकतर ट्रेनों में सीटें पहले से ही भर चुकी हैं। दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। अहमदाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति है, यानी एक भी सीट खाली नहीं है। इस वजह से कई यात्रियों को मजबूरी में जनरल बोगी में सफर करना पड़ रहा है।
परिवहन निगम ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए करीब 20 अतिरिक्त बसें चलाई हैं। इससे उन लोगों को कुछ राहत मिली है जिन्हें ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पा रहा था। ट्रैवल्स वाले सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों से सामान्य से अधिक किराया वसूल रहे हैं।
ट्रेनों में वेटिंग और जनरल बोगी का हाल
दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। अहमदाबाद की ट्रेनों में एक भी सीट खाली नहीं है। टिकट कन्फर्म न होने के कारण कई मजदूर जनरल बोगी में यात्रा को मजबूर हैं। ट्रेनों के स्टेशन पर आते ही जनरल कोच में चढ़ने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। यात्रियों का कहना है कि त्योहार के बाद हर साल ऐसी ही स्थिति बनती है।
परिवहन और रेलवे के प्रयास
यात्रियों की समस्या देखते हुए परिवहन निगम ने दिल्ली के लिए करीब 20 अतिरिक्त बसें चलाई हैं। इससे ट्रेनों में टिकट न पाने वालों को राहत मिली है। निजी बस संचालक सूरत और अहमदाबाद के लिए मनमाना किराया ले रहे हैं। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि होली पर कुछ त्योहार स्पेशल गाड़ियां भी चली थीं। इनमें एक दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन और दूसरी गुजरात के हडपसर तक गई थी।
बांदा जंक्शन से सात मार्च को रवाना होने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों की स्थिति इस प्रकार रही:
गाड़ी नंबर गाड़ी का नाम
स्थित
12447 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
वेटिंग (स्लीपर-65, थर्ड एसी-28, सेकेंड एसी-17, फस्ट एसी-चार)
12189
महाकौशल एक्सप्रेस
वेटिंग (स्लीपर-53, थर्ड एसी-44, सेकेंड -कोई सीट नहीं, फस्ट -तीन)
01026
बलिया-दादर स्पेशल
नो रूम
19484
सहरसा-अहमदाबाद स्पेशल
नो रूम
Trending Videos