{"_id":"69ab2ffbde332b6b860e6720","slug":"markets-pick-up-pace-on-holi-turnover-reaches-rs-200-crore-banda-news-c-212-1-bnd1018-142263-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: होली पर बाजारों ने पकड़ी रफ्तार, 200 करोड़ रुपये का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: होली पर बाजारों ने पकड़ी रफ्तार, 200 करोड़ रुपये का कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 02 होली में कुछ यूं रही बाजार में चहल-पहल। फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा। रंगों और उमंग के त्योहार होली ने इस बार बांदा जिले के बाजारों में जबरदस्त रौनक ला दी है। त्योहार के दौरान शहर और कस्बों में लगभग 200 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। ग्राहकों की भारी भीड़ से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
होली से करीब एक सप्ताह पहले ही बाजारों में खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर के प्रमुख बाजारों में देर रात तक दुकानें खुली रहीं। कपड़ा, रंग-गुलाल, मिठाई, किराना, उपहार सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। विशेष रूप से रंग-गुलाल, पिचकारी, होली के परिधान, मिठाइयों और सूखे मेवे की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखी।
ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए शहर पहुंचे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित सेठ ने बताया कि मिठाई, किराना और रंग-गुलाल की बिक्री सर्वाधिक रही। मिठाई की दुकानों पर गुजिया, मठरी, नमकीन और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की मांग काफी अधिक थी। बच्चों और युवाओं में पिचकारी व रंगीन गुलाल की खरीदारी का विशेष उत्साह देखा गया। त्योहार के चलते कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल और घरेलू सामान की बिक्री भी अच्छी रही।
कारोबार में लगातार बढ़ोतरी
व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री मनोज जैन के अनुसार जिले में होली के दौरान कारोबार में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार बाजार में ग्राहकों की संख्या अधिक रही। इससे कारोबार में अच्छी वृद्धि हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले त्योहारों में भी बाजारों में इसी तरह रौनक बनी रहेगी
वर्ष
कारोबार (करोड़ रुपये)
2024
170
2025
185
2026
200
Trending Videos